बांदा, फरवरी 8 -- बांदा। सपा कार्यालय में शनिवार को मासिक बैठक हुई। बबेरू सपा विधायक विशंभर सिंह यादव ने एसआईआर अभियान को लेकर चर्चा की। कहा कि कार्यकर्ता इसमें पूरी शिद्दत के साथ लगें और मतदाताओं के नाम सूची में शामिल कराएं। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मधुसूदन कुशवाहा ने की। बैठक में पूर्व मंत्री शिवशंकर सिंह पटेल, लोक सभा प्रभारी उमेश यादव, छात्र सभा राष्ट्रीय सचिव प्रमोद गुप्ता राजा, कुदरत उल्ला,बलवान सिंह, मुशीर, किरण वर्मा, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, आनन्द यादव, असलम खान, सुनील कुशवाहा आदि मौजूद रहे। जगनायक यादव को पिछड़ा वर्ग का महासचिव बनाया गया। वहीं संतोष वर्मा व नंद किशोर वर्मा ने बसपा छोड़ कर सपा की सदस्यता ली।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.