सहारनपुर, फरवरी 8 -- अंबाला रोड स्थित सपा कार्यालय पर आयोजित मासिक बैठक में विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक नए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में जुड़वाने और किसी भी पात्र व्यक्ति को मतदान से वंचित न रहने देने के निर्देश दिए गए। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि एसआईआर अभियान के पीछे भाजपा की दोहरी मानसिकता छिपी हुई है, जिसका उद्देश्य एक वर्ग विशेष को मतदान से वंचित करना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी सजगता और मजबूती के साथ घर-घर जाकर लोगों का वोट बनवाने का कार्य करें। आरोप लगाया कि भाजपा एक बार फिर धर्म और जाति के नाम पर राजनीति कर रही है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मूल मुद्दों पर कोई ठो...