लखीमपुरखीरी, फरवरी 10 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। गोला विधानसभा में पूर्व विधायक विनय तिवारी के नेतृत्व में विधानसभा क्षेत्र में सेक्टर स्तरीय पीडीए जनपंचायत कार्यक्रम के तहत ग्राम पड़रिया तुला में बैठक हुई। अंबेडकर पार्क में पूर्व विधायक विनय तिवारी ने पीडीए जनपंचायत को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के हाथों को मजबूत कर आने वाले 2027 में पीडीए की भागीदारी वाली सरकार बनने की अपील की। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष विजय पाठक,विधानसभा अध्यक्ष शेरसिंह यादव ,युवजन सभा प्रदेश सचिव प्रभात गुप्ता,लोहिया वाहिनी प्रदेश सचिव सतीश वर्मा,यूथ ब्रिगेड प्रदेश सचिव सोएब अंसारी,जिला पंचायत सदस्य गुफरान अंसारी सेक्टर प्रभारी अंतू यादव,अशोक गौतम,कुलवंत सिंह,मुखिया यादव समेत तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...