फर्रुखाबाद कन्नौज, फरवरी 7 -- फर्रुखाबाद, संवाददाता। समाजवादी पार्टी ने शनिवार को बड़ा आरोप लगाया। पार्टी के जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि हर बूथ पर बीएलओ को वोट काटने के लिए फार्म दिये गये हैं। इस तरह के सबूत लखनऊ भेजे जाएंगे। यदि प्रशासन से न्याय नहीं मिला तो कानून सहारा भी लिया जायेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि भोजपुर विधानसभा के मुस्लिम बाहुल्य गांव भड़ौसा में बड़ी संख्या में फार्म 7 पाये गये हैं। कंपलेंट करने वाले व्यक्ति से जब बात की गयी ते उस व्यक्ति ने बताया कि हम लोगों ने कोई ऐसे फार्म जमा नहीं किए हैं। इस प्रकरण के बारे में प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराया गया है। जिलाधिकारी से भेंट कर कार्रवाई की मांग की जाएगी। जो फार्म भरे गये मिले हैं उन्हें सबूत के साथ लखनऊ भेजा जायेगा। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर 10...