शाहजहांपुर, फरवरी 23 -- गाडगे जयंती शहर के बिजलीपुरा स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मनाई गई। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष तनवीर खान ने की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। तनवीर खान ने कहा कि गाडगे महाराज का मूल नाम देवीदास डेबूजी जाणोरकर था और उन्होंने स्वच्छता, शिक्षा व अंधविश्वास उन्मूलन के लिए जीवन समर्पित किया। पूर्व विधायक राजेश यादव ने उनके नाम पर चल रहे ग्राम स्वच्छता अभियान और विश्वविद्यालय का उल्लेख किया। पूर्व मंत्री अवधेश कुमार वर्मा ने उनके दशसूत्री संदेश पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम में रंणजय सिंह यादव, अनवर अली, रामसूरत यादव, विजय सिंह, सैयद रिजवान अहमद सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...