बुलंदशहर, फरवरी 1 -- समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को माघ पूर्णिमा के अवसर पर संत शिरोमणि रविदास एवं संत नरहरिदास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में दोनों संतों के चित्रों पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने की, जबकि संचालन कुंवरपाल यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष मतलूब अली ने संत रविदास के जीवन पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में हाजी अख्तर, चौधरी रणधीर सिंह, चरण सिंह लोधी, आशुघोष निर्मल, तिलकचन्द, नीतू भराना, अजय विद्यार्थी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.