मैनपुरी, दिसम्बर 5 -- मैनपुरी। शहर के आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर तैनात सहायक राजीव कुशवाह पुत्र शिवराज सिंह कुशवाह को शुक्रवार को अचानक अटैक पड़ गया। राजीव कुशवाह शुक्रवार को कार्यालय पर एसआईआर को लेकर होने वाली बैठक की तैयारी में जुटे थे। उन्होंने बैठक की तैयारियों को पूरा किया और बाथयम में नहाने चले गए। इसी दौरान उन्हें अटैक पड़ गया। पूर्व विधायक राजकुमार यादव, परिवार के लोग, सपा कार्यकर्ता उन्हें लेकर जिला अस्पताल गए, जहां चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सपा कार्यकर्ता राजीव कुशवाह की मौत की सूचना मिलने पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव कार्यालय पहुंच गए और उन्होंने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। राजीव कुशवाह 20 वर्ष से लगातार कार्यालय पर अपनी सेवाएं दे रहे थे। उनके शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। राजीव कुशवा...