मुरादाबाद, अक्टूबर 7 -- सपा नेताओ को प्रशासनिक टीम पहुंचने की भनक लग गई थी। इसी वजह से सपा नेता धीरे धीरे कार्यालय में एकत्र होने लगे। जैसे ही प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल पहुंचा सभी नेता वहां मौजूद मिले। प्रशासनिक टीम से जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह यादव ने बात की। उन्हें बताया कि उनके लगातार कार्यालय में कार्यक्रम लगे हुए हैं। सभी कार्यकर्ता इसी कार्यालय में कार्यक्रम में पहुंचते हैं। सपा नेताओं से वार्ता के बाद पहुंची टीम ने उच्चाधिकारियों से बात की। साथ ही जिलाधिकारी से भी जिलाध्यक्ष ने मिलकर बात की। इसके बाद अफसरों ने सपा नेताओं को 4 दिन का समय दे दिया। जिलाध्यक्ष के अलावा कार्यालय पर पूर्व विधायक मोहम्मद रिजवान, वसीम कुरैशी, संजीव चौधरी, जिगरी मलिक समेत कई सपा नेता मौजूद रहे। उधर यह भी चर्चा रही की नगर निगम की प्रबंधन वाली उक्त संपत्ति मे...