एटा, जून 18 -- मारहरा, समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष परवेज़ जुबैरी ने कहा है कि सपा के कार्यकर्ताऑ को अभी से वर्ष 2027 की तैयारी में जुट जाएं। प्रदेश भर में भाजपा के खिलाफ जन आक्रोश है। सपा सरकार में हुए कार्यों के बारे में लोगों को जानकारी दें। सपा कैंप कार्यालय हुई बैठक में उन्होंने कहा कि जिन लोगों के वोट नहीं बने हैं उनके लिए फॉर्म नम्बर 6 और फर्जी वोटों के कटवाने के लिए फॉर्म नम्बर सात भरा जाना है। उन्होंने निधौली ब्लॉक के कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे। निधौली कलां ब्लॉक अध्यक्ष फैजान चौधरी ने कहा कि सभी नव निर्वाचित सदस्य समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचा देंगे। जिला सचिव हिमालय सिंह लोधी ने कहा कि भाजपा सरकार सिर्फ हिन्दू मुस्लिम कर के जनता का ध्यान बेरोजगारी महंगाई आदि मुख्य मुद्दों से हटाना चाहत...