हरदोई, दिसम्बर 23 -- हरदोई। समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में किसानों के मसीहा, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिला अध्यक्ष शराफत अली ने की। इस अवसर पर पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर उनका वंदन किया। इसके उपरांत आयोजित गोष्ठी में जिला अध्यक्ष शराफत अली ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन और किसान हित में किए गए कार्यों को याद किया। उन्होंने कहा पूर्व पीएम ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहते हुए मर्यादित किसान जीवन जिया और आचरण में भी उतारा। पटवारी प्रथा को समाप्त कर उन्होंने किसानों को न्याय दिलाया और अनेक जनहितकारी निर्णय लिए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री रहते हुए भी चौधरी चरण सिंह ने खाद, पानी और बिजली जैसी समस्या...