बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- खुर्जा। बुलंदशहर के गांव सुनहेरा जा रहे सपा के प्रतिनिधिमंडल के साथ मौजूद सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने बुलंदशहर और अलीगढ़ की सीमा पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्कामुक्की की। मामले में अरनियां थाना पुलिस ने 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव सुनहेरा में 21 अप्रैल की रात थार से कुचलकर महिला की मौत हो गई थी। एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि सपा का एक प्रतिनिधिमंडल गांव सुनहैरा के लिए आ रहा था। प्रतिनिधि मंडल के साथ सांसद रामजीलाल सुमन भी थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोका तो मौजूद कुछ व्यक्तियों और बुलन्दशहर के सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का-मुक्की की। फोर्स के आने पर सासंद आगरा वापस चले गए। वहीं प्रतिनिधिमंडल ने ग्राम सुनहैरा के लिए प्रस्थान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.