बुलंदशहर, अप्रैल 28 -- खुर्जा। बुलंदशहर के गांव सुनहैरा जा रहे सपा के प्रतिनिधि मंडल के साथ मौजूद सांसद रामजीलाल सुमन को पुलिस ने बुलंदशहर और अलीगढ़ की सीमा पर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान मौके पर मौजूद सपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस से धक्का मुक्की की। साथ ही सरकारी कार्य में बाधा उत्पन्न की। मामले में अरनियां पुलिस ने करीब 20 कार्यकर्ताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। गांव सुनहैरा में थार से कुचलकर महिला की मौत हो गई थी। एसपी देहात डा. तेजवीर सिंह ने बताया कि सपा का प्रतिनिधि मंडल गांव सुनहैरा के लिए आ रहा था। प्रतिनिधि मंडल के साथ सांसद रामजीलाल सुमन भी थे। प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने अलीगढ़ और बुलंदशहर की सीमा पर उन्हें रोककर समझाया। साथ ही अवगत कराया गया कि आपके ग्राम सुनहरा जाने से कानून एंव शान्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.