देवरिया, सितम्बर 9 -- बरहज। क्षेत्र के ग्राम भैया फुलवरिया में समाजवादी पार्टी लोहिया वाहनी के राष्ट्रीय सचिव अर्जुन सिंह की अध्यक्षता में पीडीए चौपाल का आयोजन किया गया। अर्जुन सिंह ने कहा कि सपा हमेशा गरीब, किसान, मजदूर, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक समाज के हितों के लिए संघर्ष करती रही है। मुरली मनोहर जायसवाल, बेचू लाल चौधरी, एन पी यादव, अनिल गोस्वामी, संतोष यादव, पवन तिवारी, अजय यादव, राजन मिश्रा, कृष्णा सिंह, राज कुमार गोंड, विपिन सिंह ने भी अपनी बात रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...