लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा है कि भाजपा से तो कोई आएगा नहीं। सपा अपने विधायकों को बचा ले तो बड़ी बात होगी। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सपा की नैया डूब रही है। उसका भविष्य अंधकारमय है। सपा 2027 ही नहीं, 2047 तक सत्ता वियोग में रहेगी। उन्होंने कहा कि सपा बहादुर अखिलेश का बयान हताशा का परिचायक है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...