मुजफ्फर नगर, फरवरी 12 -- शहर के रामपुरी निवासी एवं सपा नेता दर्शन सिंह धनगर को सपा ने नई जिम्मेदारी सौंपी है। उन्हें अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। समाजवादी पार्टी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व्यास गोंड ने जनपद निवासी दर्शन सिंह धनगर को सपा में राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया गया है। समाजवादी अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ में राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर सपा नेता दर्शन सिंह धनगर के समर्थकों में हर्ष की लहर है। राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी मिलने पर सपा नेता दर्शन सिंह धनगर ने कहा कि सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा पीडीए के अधिकारों, हिस्सेदारी तथा संविधान,आरक्षण बचाने के आंदोलन को वह लगातार आगे बढ़ाने का काम करेंगे।
हिंदी हि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.