सुल्तानपुर, फरवरी 1 -- सुलतानपुर,संवाददाता। निर्वाचन नामावली से जुड़े फार्म सात को लेकर राजनीति तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर दो फार्म साझा किया। साथ ही आरोप लगाया है कि एसआईआर प्रक्रिया के तहत गांवों में पहले से छपे-छपाए फार्म-7 भेजे जा रहे हैं, जिनके माध्यम से फर्जी आपत्तियां दर्ज कराकर मतदाताओं के नाम कटवाने की साजिश की जा रही है। अखिलेश ने दावा किया है कि शिकायतकर्ता का कोई स्पष्ट विवरण फार्म में नहीं है और फर्जी हस्ताक्षरों के सहारे विशेष वर्ग, खासकर पीडीए समाज और अल्पसंख्यकों के मताधिकार को प्रभावित किया जा रहा है। अखिलेश यादव ने जिन दो फार्मों को पोस्ट किया है, वह जिले के सदर जयसिंहपुर विधानसभा के अर्जुनपुर गांव से जुड़ा है। जिनका नाम काटा गया है, वह नूर आलम और दिलशाद है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.