उरई, नवम्बर 30 -- कालपी। प्रमुख अधिवक्ता व समाजवादी विचारक जयवीर सिंह यादव एडवोकेट को प्रांतीय नेतृत्व के द्वारा सपा अधिवक्ता सभा के जिला अध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति पर समर्थक अधिवक्ताओं तथा समर्थकों ने प्रसन्नता जताई है। निकटवर्ती ग्राम धमना गांव के मूल निवासी जयवीर सिंह यादव एडवोकेट ने राजनीति की शुरुआत समाजवादी विचारधारा से शुरू की तथा सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशन में तमाम आंदोलनों में हिस्सा लिया है। गतवर्षो के चुनाव में सपा उम्मीदवारों को जिताने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की है। नव नियुक्त जिला अध्यक्ष जयवीर सिंह यादव एडवोकेट ने कहा कि पार्टी ने मुझे जो जिम्मेदारी सौंप है उसे पूरी निष्ठा ईमानदारी तथा लगनशीलता से पूरा करूंगा तथा संगठन को मजबूत करने में महत्वपूर्ण योगदान...