मेरठ, जून 15 -- मेरठ। जेल रोड स्थित सपा जिला कार्यालय में शनिवार को हुई बैठक में कैंट विधानसभा प्रभारी एवं पूर्व राज्यमंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने पार्टी एजेंडे पर चर्चा की। बूथ कमेटियों के गठन और संगठन को मजबूत बनाने पर जोर दिया। विपिन चौधरी के बतौर पार्टी जिलाध्यक्ष दो साल पूरे होने पर कार्यकर्ताओं ने केक काटा। अहमदाबाद विमान हादसे में मारे गए लोगों की आत्मा शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विपिन चौधरी, संचालन आदिल चौधरी ने किया। पूर्व राज्यमंत्री जुगल किशोर वाल्मीकि ने सक्रियता बढ़ाने और एकजुटता के साथ संगठन की मबजूती पर जोर दिया। सभी राष्ट्रीय, प्रदेश स्तरीय, जिला एवं विधानसभा स्तरीय पदाधिकारी से पार्टी के संविधान अनुसार शुल्क पार्टी कोष में जमा कराने को लेकर चर्चा की। कार्यकर्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.