लखनऊ, मई 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर 31 मई को अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई जाएगी। उन्होंने मालवा राज्य पर लगातार 30 साल तक शासन किया था। मालवा की रानी अहिल्या बाई होल्कर एक आदर्श प्रशासिका, न्यायप्रिय और धर्मपरायण महिला थी। उन्होंने काशी विश्वनाथ और सोमनाथ जैसे कई प्रमुख मंदिरों का पुनः निर्माण कराया। 18वीं शताब्दी में औद्योगीकरण के प्रचार में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा था। समाजवादी पार्टी के सभी जिला व महानगर कार्यालयों में जयंती मनाई जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...