पीलीभीत, फरवरी 7 -- बीसलपुर के बाद अब पूरनपुर में सपा नेताओं ने एक प्रतिनिधिमंडल के साथ ईआरओ अजीत प्रताप सिंह से मुलाकात कर घेराव किया। इसके बाद प्रपत्र सात के जरिए कथित गड़बड़ी करते हुए मतदाताओं के नाम काटने की साजिश के आरोप लगाए। हालांकि ईआरओ ने आरोपों को निराधार और बेबुनियाद बताया। समाजवादी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजकुमार राजू ने आरोप लगाया कि विधानसभा क्षेत्र के कई बूथों पर बड़ी संख्या में फर्जी प्रपत्र-सात भरे गए हैं। हैरानी की बात यह है कि जिन लोगों के नाम से आपत्तियां दर्ज की गईं, उन्हें स्वयं इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला बताते हुए मताधिकार छीनने की कोशिश बताया। ज्ञापन के माध्यम से सभी संदिग्ध प्रपत्र सात को तत्काल निरस्त कराए जाने के साथ ही जिम्मेदार अधिकारियों-कर्मचारियों व साजिश म...