मथुरा, फरवरी 19 -- समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में नगर निगम के पार्षद मुन्ना मलिक के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। इस दौरान मथुरा में मतदाता सूची में हो रहे 'फॉर्म 7' के कथित दुरुपयोग और आगामी चुनावों के लिए संगठन की रणनीति पर चर्चा हुई। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सभी नेताओं की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और मथुरा में संगठन को और अधिक धार देने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि वोट बढ़ाना और वोट बचाना ही इस समय सबसे बड़ी प्राथमिकता है। मुन्ना मलिक ने कहा कि मथुरा में जानबूझकर समाजवादी विचारधारा से जुड़े मतदाताओं के नाम काटने के लिए फॉर्म 7 का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग किया जा रहा है। राष्ट्रीय अध्यक्ष को साक्ष्यों के साथ अवगत कराया है कि किस प्रकार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.