हापुड़, मार्च 24 -- हापुड़, सपा के जिला कार्यालय पर रविवार को डा.राम मनोहर लोहिया की जयंती मनाई गई। जिलाध्यक्ष आनंद गुर्जर ने कहा कि भारत की राजनीति और चिंतन धारा पर जिन गिने-चुने लोगों के व्यक्तित्व का गहरा असर हुआ है, उनमें डा.राममनोहर लोहिया प्रमुख रहे हैं। भारत के स्वतंत्रता युद्ध के आखिरी दौर में डा.राम मनोहर लोहिया की भूमिका बड़ी महत्वपूर्ण रही है। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष संजय सिंह यादव, जिला अध्यक्ष महिला रेशमा यादव, राजेश यादव, सीमा तनेजा, दीपिका चुग, सुकुमा, दिल जहां, अंजू, मंजू, पदम सिंह आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.