बागपत, जुलाई 1 -- सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर सोमवार को सपाईयों ने नगर में साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान पार्टी की नीतियों का प्रचार किया। साइकिल यात्रा समाजवादी मजदूर सभा के राष्ट्रीय महासचिव सुरेंद्र पवार के नेतृत्व में नगर में दिल्ली रोड औद्योगिक क्षेत्र से शुरु हुई। यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होकर वापस औद्योगिक क्षेत्र में समाप्त हुई। इस दौरान सपाईयों ने केक काटकर अखिलेश यादव की लंबी उम्र की दुआ मांगी। यात्रा में बृजपाल राणा ,सहदेव दरोगा, निर्दोष गुप्ता, नाजिम खान, सचिन शर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.