जौनपुर, अप्रैल 7 -- जौनपुर, संवाददाता। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का रविवार को जिले में जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। वह जनपद में एक निजी कार्यक्रम सम्मिलित होने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने महराजगंज ब्लाक के सरसरा गांव निवासी सपा के पूर्व प्रवक्ता जो कि अस्वस्थ चल रहे थे। अस्पताल में पहुंचकर उनका हालचाल लिया। हिसं. सिकरारा सपा प्रदेश अध्यक्ष फतेहगंज बाजार में रामश्रृंगार प्रजापति के यहां एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। साथ में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्या भी थे। सपा कार्यकर्ताओं ने फतेहगंज बाजार में उनका जोरदार स्वागत किया। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने भाजपा और एनडीए के साथियों को निशाने पर लिया। कहा कि भाजपा संविधान को नहीं मानती है। तभी तो संविधान के मुताबिक नहीं बोलते हैं। सपा की मुहिम है कि किसानों, मजदूरों, मह...