कानपुर, जनवरी 8 -- समाजवादी पार्टी व्यापार सभा की गुरुवार को नवीन मार्केट पार्टी कार्यालय में हुई मासिक बैठक में सोना-चांदी के आसमान छूती कीमतों को कम करने की मांग प्रधानमंत्री से की है। अध्यक्ष नंदलाल जायसवाल ने कहा कि आम आदमी बेटियों की शादी के लिए पहले से सोना खरीदकर रखता है लेकिन अब वह खरीद नहीं कर पा रहे हैं। इस सरकार में छोटे सुनार का कारोबार खत्म हो गया है। यहां सपा के नगर वरिष्ठ उपाध्यक्ष मिंटू यादव, जफरुल हसन, काले खां, सचिन सिंह, ओम प्रकाश गुप्ता, आशीष जायसवाल, संदीप तिवारी, रिजवान, आदित्य, गोपाल सिंह, भूरे जौहरी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.