अयोध्या, जुलाई 14 -- अयोध्या, संवाददाता। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर महानगर कमेटी के अध्यक्ष श्यामकृष्ण श्रीवास्तव की अध्यक्षता में नगर निगम क्षेत्र के पुरुषोत्तम नगर वार्ड में पीडीए पंचायत आयोजित की गई। इसमें सपाइयों ने प्रदेश से भाजपा सरकार को हटाकर सपा की सरकार बनाने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में प्रदेश की जनता परेशान है और अधिकारी बेलगाम हो चुके हैं। प्रदेश सचिव राम अचल यादव ने कहा कि भाजपा सरकार के अत्याचार से जनता ऊब चुकी है। कार्यक्रम पार्षद ज्ञानमती, सेक्टर प्रभारी ओपी पासवान व जोन प्रभारी राकेश पांडेय ने के संयोजन में हुआ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.