अलीगढ़, फरवरी 1 -- अलीगढ़। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने रविवार को क्वार्सी स्थित जिला कार्यालय पर संत शिरोमणी कवि रविदास जयंती मनाई। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर एवं समाजवादी नेताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा संत रविदास ने अपनी रचनाओं के माध्यम से सामाजिक बुराइयों को दूर करने एवं समाज को एकता का संदेश देने का काम किया। समाज में जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता की नींव रखी थी। शान मियां, राजीव यादव, संजीव यादव, डॉ गुलिस्ताना सैफी, प्रमोद पुंडीर, मोहित यादव, ललित कांत, शशि पाल सोनी, कप्तान सिंह धनगर, सुभाष लोधी, अर्जुन सिंह यादव, रामवीर सिंह बघेल, बादशाह खान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...