सोनभद्र, जनवरी 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय में शनिवार को आदिवासियों के चिंतक विजय सिंह गौड़ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि प्रदेश की अंतिम विधानसभा क्षेत्र दुद्धी के आठ बार के विधायक आदिवासियों के नेता विजय सिंह गौड़ 1979 में वनवासी सेवा आश्रम में कार्य करते हुए सामाजिक सेवा की शुरुआत की। वहां पर मात्रRs.दो सौ रुपये मासिक मानदेय पर कार्य करते हुए आदिवासियों को आगे बढ़ाने का काम किया। आज हम लोग ऐसे नेता को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं जिसकी कमी हम लोगों को हमेशा खलती रहेगी। सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि आदिवासियों के ऐसे नेता थे उनके निधन पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एसजीपीजीआई पहुंच कर शोक संवेदना व्यक्त की और श...