फर्रुखाबाद कन्नौज, दिसम्बर 31 -- फर्रुखाबाद। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को लोक बंधु राजनरायण को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया। पार्टी नेताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। जिलाध्यक्ष चंद्रपाल सिंह यादव ने कहा कि राजनरायण बहुत ही जिंदा दिल इंसान थे। सत्ता के विराट बहुमत के सामने भी वह राजनीतिक शुचिता के लिए लड़े और आज इतिहास में उन्हें लोकतंत्र में क्रांति के प्रतीक के तौर पर याद किया जाता है। जिला महासचिव इलियास मंसूरी ने कहा कि राजनरायण जहां भी अन्याय होता देखते थे वहीं संघर्ष के लिए तैयार हो जाते थे। व्यापार सभा जिलाध्यक्ष रोमित सक्सेना ने कहा कि डॉ.लोहिया के नेतृत्व मे जो आंदोलन हुआ था उसमें भी राजनरायण शामिल थे। जिला सचिव राधेश्याम सविता, शिववशंकर शर्मा, प्रमोद यादव, रवि भारद्वाज, गगन सिंह, ...