संभल, अप्रैल 6 -- समाजवादी पार्टी की बैठक कलक्ट्रेट के निकट कार्यालय पर आयोजित की गई। इसमें जिलाध्यक्ष समेत पदाधिकरियों ने महर्षि कश्यप के चित्र पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष असगर अली अंसारी ने कहा कि महर्षि कश्यप श्रेष्ठ, महान व विद्वान थे। आदिवासी समाज में महर्षि कश्यप की आज भी पूजा की जाती है। अन्य महापुरुषों को भी याद करते हुए उनके बताए रास्ते का अनुसरण करने का संकल्प लिया गया। इस दौरान जिला महासचिव कृष्ण मुरारी शंखधार, उमेश यादव, शोभित कुमार काका, लवकुमार यादव, अशोक गुप्ता, मुकेश यादव, सददाम कुरैशी, चेतन गुप्ता, होराम सिंह, अफजल अंसारी एडवोकेट, रिजवान अंसारी, इसरार व हर्षित यादव मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.