एटा, जनवरी 15 -- सपा की ओर से मैनपुरी सांसद डिम्पल यादव का 48 वा जन्म दिन मनाया गया। जिला अध्यक्ष परवेज ज़ुबैरी की अध्यक्षता में सुनहरी नगर शिकोहाबाद रोड पर केक काटा गया। कार्यक्रक में खिचड़ी वितरण भी किया गया। परवेज ज़ुबैरी ने कहा डिम्पल यादव महिला सशस्त्रीकरण की मुखर आवाज़ हैं। सादगी की मिसाल है। उन्होंने सांसद में अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। इस मौके पर विनोद यादव, अशरफ हुसैन, भूपेंद्र प्रजापति, जहीर अहमद, शराफ़त हुसैन काले, गुमान सिंह यादव, सत्यवीर सिंह दिवाकर, बबलू, रणवीर सिंह पहलवान, आकाश यादव, जसवीर सिंह, धर्मेन्द्र यादव, अमित, अरुण दिवाकर आदि बड़ी तादाद में सपाई मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...