मैनपुरी, अगस्त 5 -- पंडित जनेश्वर मिश्र छोटे लोहिया का जन्मदिवस मंगलवार को आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पर हर्षोल्लास से मनाया गया। सपा पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व पर चर्चा की और सपा को मजबूत करने का संकल्प लिया। सपा जिलाध्यक्ष आलोक कुमार शाक्य ने कहा कि पंडित जनेश्वर मिश्र की सादगी व सिद्धांत के कारण पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने उन्हें छोटे लोहिया की संज्ञा दी थी। सात बार केंद्र में मंत्री होने के बाद भी उनके पास कोई गाड़ी व बंग्ला नहीं था। पूर्व मुख्यमंत्री ने उनके नाम ऐशिया का सबसे बड़ा सुंदर पार्क लखनऊ में बनाकर सम्मान देने का कार्य किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव रामनारायण बाथम ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...