सहारनपुर, जनवरी 4 -- अंबाला रोड स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय पर शनिवार को मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में एसआईआर अभियान के अंतर्गत अधिक से अधिक वोट बनवाने तथा आगामी जिला पंचायत चुनाव की तैयारियों में अभी से जुट जाने का आह्वान किया गया। समाज सुधारिका सावित्रीबाई फुले की जयंती मनाते हुए उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष चौधरी अब्दुल वाहिद ने कहा कि सावित्रीबाई फुले ने जीवन भर महिला, दलित और वंचित वर्ग के उत्थान के लिए संघर्ष किया। अध्यक्षता चौधरी अब्दुल वाहिद ने की तथा संचालन कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.