अमरोहा, मई 31 -- सपा जिला कार्यालय पर शनिवार को राजमाता अहिल्याबाई होल्कर की 300वीं जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी। उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विचार रखे। जिलाध्यक्ष मस्तराम यादव ने कहा कि राजमाता अहिल्याबाई होल्कर ने लगातार 30 साल तक शासन किया। पूर्व मंत्री जगराम सिंह ने कहा अहिल्याबाई होल्कर ने भारत के तीर्थ स्थलों पर मंदिर बनवाए, घाट बनवाए, भूखे व्यक्तियों के लिए अन्न सत्र खोले, बनारस के काशी विश्वनाथ मंदिर में शिवलिंग की स्थापना की। जिला महासचिव चंद्रपाल सैनी ने कहा कि इतना बड़ा व्यक्तित्व जनता ने अपनी आंखों से नहीं देखा था। जिला प्रवक्ता एवं उपाध्यक्ष संतराम सिंह यादव ने कहा की उनकी स्मृति में विभिन्न राज्यों में विधवाओं, अनाथों व दिव्यांगों के लिए आश्रम बनवाए गए। सभी ने उनके जीवन वृतां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.