प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 26 -- प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के कार्यालय पर गुरुवार को जुटे सपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने छत्रपति शाहूजी की जयंती मनाई। पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण और पुष्प अर्पित किया। गोष्ठी में वक्ताओं ने कहा कि राजर्षि छत्रपति शाहूजी कोल्हापुर रियासत के शासक थे, इनका शासनकाल 1894 से 1922 तक था। इस अवधि में उन्होंने शिक्षा और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में असाधारण कार्य किए। गोष्ठी में जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, अनिल यादव, गुलफाम खान, रमेश पाठक, वासिक खान, जावेद अख्तर, सफात अहमद, अब्दुल हई, शान्ति सिंह, मनीष पाल आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...