लखनऊ, जुलाई 25 -- लखनऊ। विशेष संवाददाता सपा मुख्यालय में शुक्रवार को पूर्व सांसद फूलन देवी का शहादत दिवस सादगी से मनाया गया। जिलों-जिलों में पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने फूलन देवी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके संघर्ष को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि फूलन देवी मिर्जापुर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से दो बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुई। नेताजी मुलायम सिंह यादव ने अपने मुख्यमंत्रित्वकाल में उन पर लगे सभी आरोप वापस लेकर उनकी रिहाई कराई थी। पिछड़ी जाति की फूलन देवी सामाजिक जीवन में अपमानित होने के कारण ही बागी बनी थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...