अमरोहा, अक्टूबर 11 -- अमरोहा। शुक्रवार को सपा के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की तीसरी पुण्यतिथि पर सपाइयों ने उनको याद किया। लोहिया नगर स्थित पार्टी जिला कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा व हवन पूजन का आयोजन किया गया। सपाईयों ने मुलायम सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने मुलायम सिंह यादव के संघर्षपूर्ण जीवन, किसानों और गरीब वर्गों के लिए उनके योगदान तथा समाजवाद की उनकी विचारधारा पर प्रकाश डाला। कहा कि मुलायम सिंह यादव हमेशा कमजोर वर्गों की आवाज बने रहे और उन्होंने देश की राजनीति में सादगी, जनसेवा और सिद्धांतों की मिसाल कायम की। सभी ने मुलायम सिंह यादव के पदचिन्हों पर चलने व समाजवादी विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष मस्तराम सिंह यादव, नौगावा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.