कन्नौज, फरवरी 1 -- कन्नौज। सपा पार्टी कार्यालय पर रविवार को संत शिरोमणि नरहरि सुनार व गुरु रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई गई। सपाइयों ने माल्यार्पण कर नमन किया। पूर्व विधायक कल्यान सिंह दोहरे ने कहा कि महापुरुषों को सम्मान देना हर वर्ग की जिम्मेदारी है। देश के हर महापुरुष ने बिना भेदभाव हर समाज के लिए कार्य किया है। सपा नेता जय कुमार तिवारी, प्रत्येश सिंह तोमर, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष पीपी सिंह ने कहा कि गुरु रविदास मध्यकाल में एक भारतीय संत कवि सतगुरु थे। सयुस प्रदेश उपाध्यक्ष हसीब हसन, सपा नेता यश कुमार दोहरे, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह दोहरे ने कहा कि गुरु रविदास ने जात-पात का घोर खंडन किया और आत्मज्ञान का मार्ग दिखाया। इस मौके पर कुक्कू सिंह चौहान, कौसर खान, अंशू पाल, शकील अहमद, विवेक पाल, मोहित पाल, अजय कश्यप समेत अन्य मौजूद र...