बहराइच, फरवरी 24 -- बहराइच। समाजवादी लोहिया वाहिनी की ओर से कैसरगंज तहसील क्षेत्र के अचौलिया, नौवनपुरवा में चौपाल लगाई गई। इस पंचायत की अध्यक्षता सुनील पाल ने की। इस दौरान ग्रामीणों को सपा सरकार के समय की उपलब्धियां बताई गई। सपा सरकार की कानून व्यवस्था से भी रूबरू कराया गया। कहा कि सपा शासन काल में गांव, गरीब व किसानों को उनका हक मिलेगा, जो भाजपा सरकार में नहीं मिल रहा है। इरफान अंसारी ,नंदेश्वर नंद यादव ,शैलेश सिंह ,अभिषेक यादव, मयंक मिश्रा मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...