अलीगढ़, अक्टूबर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों ने शनिवार को सम्पूर्ण क्रांति के नायक जयप्रकाश नारायण की जयंती मनाई। क्वार्सी स्थित पार्टी कार्यालय पर सपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सपाइयों ने चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। जिला अध्यक्ष लक्ष्मी धनगर ने कहा कि जयप्रकाश नारायण ने हमेशा अन्याय, भ्रष्टाचार और सत्ता के अहंकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन छेड़कर लोकतंत्र की रक्षा की। उनकी प्रेरणा से ही समाजवादी आंदोलन ने नई ऊर्जा पाई। गरीब, किसान, नौजवान और आम जनता की आवाज़ को मज़बूती मिली। जिला कोषाध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी लोकनायक जयप्रकाश नारायण के आदर्शों, लोकतंत्र, समाजवाद और समानता को आगे बढ़ा रही है। उनकी राह ही हमारा मार्गदर्शन है। समाजवादी बाबा ...