बरेली, अगस्त 3 -- सपा नेता कांवड़ियों के जनरेटर से घायल हुई महिला के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए बरेली स्थित अस्पताल पहुंचे। सपा नेताओं ने महिला के परिजनों से उसके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और उसके पति को मदद का भरोसा दिया। संजरपुर के कांवड़ियों के जत्थे की गाड़ी में चल रहे जनरेटर की साफ्ट में फंसकर दानवती के सिर के बाल खाल सहित उखड़ गए थे। महिला बरेली में मिनी बाईपास पर स्थित अस्पताल में भर्ती है। शनिवार को सपा के जिला उपाध्यक्ष मनोहर सिंह पटेल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष सुरेश गंगवार व महासचिव शिवम सक्सेना ने अस्पताल पहुंचकर महिला के परिजनों से उसके स्वास्थ्य की जानकारी ली। सपा नेताओं ने महिला के पति को हरसंभव मदद का भरोसा दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.