सिद्धार्थ, जनवरी 16 -- बांसी, हिन्दुस्तान संवाद। सपा के नगर कार्यालय पर गुरुवार की शाम नगर पालिका अध्यक्ष चमनआरा के नेतृत्व में सपाइयों ने केक काटकर सांसद डिंपल यादव का जन्मदिन मनाया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव महिलाओं की आवाज को बुलंद करने वाली महिला हैं। वह हमेशा गरीबों, मजलूमों, असहाय लोगों और महिलाओं के हक की लड़ाई सदन से लेकर सड़क तक लड़ती है। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव सादगी की मिशाल है और समाज के अंतिम व्यक्ति चेहरे पर मुस्कान लाना चाहती है। पूर्व नपा अध्यक्ष और सपा जिला उपाध्यक्ष मो.इदरीश पटवारी ने कहा कि सांसद डिंपल यादव हमेशा देश व प्रदेश के तरक्की की सोच के साथ काम करती है। कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष कपिल देव, मुस्तकीम खान आदि ने संबोधित किया। इसके बाद सभी पदाधिका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.