प्रयागराज, अक्टूबर 9 -- प्रयागराज। सपाइयों ने गुरुवार को बहुज समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम को याद किया। जार्जटाउन स्थित सपा के जिला कार्यालय में पार्टी के एमएलसी, पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने जयंती पर मान्यवर कांशीराम के चित्र पुष्प अर्पित किया। एमएलसी डॉ. मान सिंह यादव ने कहा कि बाबा आंबेडकर की तरह मान्यवर कांशीराम ने समाज के शोषित, वंचितों की भागीदारी का सपना देखा। एमएलसी ने कहा कि उनके संघर्ष का ही परिणाम था कि वंचित वर्ग को प्रदेश की सत्ता में बैठने का मौका मिला। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी पीडीए का नारा देकर मान्यवर कांशीराम जैसे महापुरुषों के संघर्षों को आगे बढ़ाने में जुटे हैं। इस अवसर पर सपा के अन्य नेताओं ने प्रदेश में पीडीए समाज पर अत्याचार और हिंसा का आरोप लगाया। पुष्प अर्पित करने वालों में सपा के जिलाध्य...