रामपुर, दिसम्बर 7 -- उप जिला निर्वाचन अधिकारी संदीप कुमार वर्मा ने एसआईआर को लेकर समस्त राजनैतिक दलों के साथ बैठक की और उनको एसआईआर की प्रक्रिया से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जनपद में बीएलओ मतदाताओं से गणना प्रपत्र प्राप्त कर डिजीटाईजेशन का कार्य कर रहे हैं। पुनरीक्षण कार्यक्रम को पारदर्शी एवं सुगम बनाने के लिए राजनैतिक दलों से बीएलए-2 नामित करने के लिए अनुरोध किया गया जिससे कि बीएलओ एवं बीएलए-2 के आपसी समन्वय से मतदाता सूची के प्रगाढ़ पुनरीक्षण की प्रक्रिया को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाया जा सकें। कई दौर की बैठक, बार-बार पत्राचार एवं दूरभाष पर वार्ता के बाद भी केवल भारतीय जनता पार्टी द्वारा 1679 बीएलए, बहुजन समाज पार्टी द्वारा 1826 बीएलए और कांग्रेस द्वारा 1799 बीएलए नामित किए गए हैं। सपा, आम आदमी पार्टी और अपना दल एस की ओर से अभी तक बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.