मोतिहारी, अगस्त 7 -- तुरकौलिया। रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के सपही गांव के मजदूर अनिल महतो(25) की गुजरात के सूरत में करंट लगने से मौत हो गई। वह देवराज महतो का पुत्र था। सूरत में रोल घिसाई मशीन चलाने का काम करता था। बताया जाता है कि अनिल मशीन चलाते समय करंट की चपेट में आ गया। वह पिछले पांच वर्षों से मशीन चलाने का काम कर रहा था और दो महीने पहले ही वह घर आया था। अनिल की शादी सात वर्ष पहले हुई थी और उसके दो छोटे बच्चे हैं। परिजनों पर दुख का पहाड़ टूट पड़ा है। गांव में शव पहुंचते ही कोहराम मच गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.