चंदौली, नवम्बर 27 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। राजकीय हाईस्कूल खखड़ा में गुरुवार को करियर हब पंख पोर्टल कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के तैलचित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मुख्य अतिथि एडीओ पंचायत सकलडीहा बजरंगी पांडेय ने बच्चों को करियर के विविध अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आज का युवा ही भविष्य के निर्माता हैं। करियर का चुनाव केवल नौकरी पाने के लिए नहीं, बल्कि अपने व्यक्तिगत विकास और समाज में योगदान देने के दृष्टिकोण से होना चाहिए। बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ अपने हुनर और रुचि को पहचान कर उस दिशा में मेहनत करनी चाहिए। बताया कि डिजिटल युग में नए करियर विकल्प लगातार उभर रहे हैं और बच्चों को इन अवसरों से परिचित होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थि...