बागेश्वर, जनवरी 25 -- सपनों के उड़ान कार्यक्रम के तहत संकुल दियाली व होराली के 21 स्कूलों के विद्यार्थियों ने बढ़चढ़कर भाग लिया। सात किस्म की प्रतियोगिताओं में अव्वल रहे प्रतिभागियों को सम्मानित किया। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथियों ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। विजेता प्रतिभागी बीआरसी स्तर की प्रतियोगता में भाग लेंगे। राजकीय प्राथमिक विद्यालय पचार में रविवार को कार्यक्रम आयोजित हुआ। संकुल समन्वयक गणेश चंद्र पाठक ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम शनिवार को होना था,पर मौसम खराब होने के कारण स्थगित हो गया था, जिसे दूसरे दिन किया गया। सभी अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि के रूप में देवेंद्र कुमार पांडेय तथा विशिष्ट अतिथि मदन मोहन पांडेय रहे। इस दौरान सपनों के चित्र, सुलेख, कविता पाठ, नृत्य, गीत, कुर्स...