पिथौरागढ़, फरवरी 6 -- पिथौरागढ़। सीमांत की सपना गोस्वामी पुत्री रमेश नाथ गोस्वामी ने यूजीसी नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है। उनकी इस सफलता से उनके परिवार में खुशी व्याप्त है। सपना के पति गोकुल नाथ आईटीबीपी में कार्यरत हैं। वर्तमान में सपना सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय अल्मोड़ा से डॉ. गंगा तमांग व डॉ. सबीहा नाज के निर्देशन पर संगीत विषय में शोध कर रही हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय डॉ. रमा खर्कवाल भट्ट व अपने परिजनों को दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...