भागलपुर, नवम्बर 17 -- सन्हौला-घोघा मुख्य सड़क के बैलगढ़िया मोड़ के पास टोटो पलट गया, जिसमें सवार बच्ची समेत दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल नया टोला निवासी हेमली देवी (45), पति जयकांत मंडल एवं चकसुलेमान निवासी ज्योति कुमारी (7), पिता रुपन मंडल हैं। घायलों के परिजनों ने बताया कि डॉक्टर के यहां से सन्हौला से नया टोला लौट रहे थे कि बाजार ब्लॉक के पास बैलगढ़िया मोड़ पर टोटो सड़क पर पलट गया। थानाध्यक्ष रूपेश कुमार ने बताया कि टोटो जब्त कर थाने लाया गया, मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...