सीवान, दिसम्बर 13 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। हुसैनगंज थाना क्षेत्र में हुए 8 दिसंबर को हुए सन्नी बासफोर हत्याकांड का मुख्य अभियुक्त बरीस सिद्दीकी उर्फ रईस आलम ने शुक्रवार को न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। मुख्य अभियुक्त के समर्पण के बाद अब पुलिस राहत की सांस ले रही है। हालांकि, कांड से जुड़े अन्य अभियुक्तों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गयी है। एसपी विक्रम सिहाग के अनुसार, पुलिस ने तकनीकी व गोपनीय इनपुट के आधार पर मुख्य अभियुक्त की तलाश तेज की। लगातार दबाव के कारण हुसैनगंज थाना क्षेत्र के हथौड़ा निवासी नजरे हैदर का पुत्र बरिश सिद्दीकी उर्फ रईस आलम ने न्यायालय में आत्मसमर्पण कर किया। गौरतलब है कि 8 दिसंबर को एक पीड़िता द्वारा नगर थाने में आवेदन दिया गया। आवेदन में लिखा था कि एक दिन पहले घर से निकले सन्नी बासफोर घर नहीं लौटा है ...